फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी में अब विद्यार्थी 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल ने आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 10 अगस्त तक पीएचडी, स्नातकोत्तर व ड्यूल डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चल रही आवेदन प्रक्रिया के दौरान अब तक बीसीए में सर्वाधिक 575 आवेदन आए हैं, जबकि ड्यूल डिग्री बीबीए व एमबीए में 391 आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्नातकोत्तर में रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 186 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि डीसीआरयूएसटी में पीएचडी, स्नातकोत्तर व ड्यूल डिग्री के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले एक अगस्त निर्धारित की गई थी। विद्यार्थियों की मांग को देखते विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अब इसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया है। विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 10 अगस्त तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने से विद्यार्थियों में भी खुशी है। अब तक आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थियों को आवेदन करने का अवसर मिला है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि सर्वाधिक 575 आवेदन बीसीए में आए हैं। जबकि ड्यूल डिग्री बीबीए व एमबीए में 391 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दो वर्षीय एमबीए में 324, ड्यूल डिग्री बीएससी-एमएससी गणित में 213, रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 186 आवेदन आए, ड्यूल डिग्री एमए-बीए अंग्रेजी में 175, एमएससी बायोटेक में 121 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि एमएससी गणित में 116, एमएससी भौतिक विज्ञान में 114 व ड्यूल डिग्री एमएससी-बीएससी में 103 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। डॉ. धनखड़ ने बताया कि पीएचडी में सर्वाधिक मैनेजमेंट स्टडीज में 113 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 71, रसायन विज्ञान में 69, भौतिक विज्ञान में 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में 52, एनर्जी एंड एनवायरमेंट साइंस में 50 व बायोटेक में 46 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वर्जन
विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए पीएचडी, स्नातकोत्तर व ड्यूल डिग्री के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया है। पहले अंतिम तिथि 1 अगस्त थी। अब तक आवेदन करने से वंचित रहे विद्यार्थी बढ़ाई गई तिथि का लाभ उठाकर विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें