गोहाना। अब समाधान शिविर रोजाना के बजाय सप्ताह में केवल दो दिन सोमवार और वीरवार को आयोजित होंगे।
एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पहले यह शिविर रोजाना आयोजित होते थे। अब सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन ही आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह शिविर में आकर अपनी शिकायत दे सकता है। उसकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समस्याओं के समाधान को लेकर वे कोई ढिलाई न बरतें।