फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निरीक्षण में नदारद मिले 21 कर्मियों को नोटिस जारी

Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उच्च अधिकारियों के नगर निगम में निरीक्षण के दौरान अलग–अलग विभाग के 21 कर्मचारी नदारद मिले। इसमें जूनियर इंजीनियर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मी शामिल हैं। उप निगम आयुक्त ने सबको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से निर्देश मिले थे कि निरीक्षण कर कर्मचारियों की सुबह कार्यालय आने की स्थिति की जांच की जाए। सुबह विभिन्न शाखा की जांच की तो जेई से लेकर चतुर्थ श्रेणी के 21 कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे। उनकी पहचान कर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भी भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें