फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर नहीं पुलिस चौकी, शरारती तत्वों से यात्री परेशान

Sat, 19 Oct 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसें--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पुलिस चौकी न होने से जेबकतरों के हौसले बुलंद हैं। बस स्टैंड से प्रतिदिन पांच से छह हजार लोग यात्रा करते हैं। यहां पर लड़ाई-झगड़े के मामले भी सामने आ रहे हैं। वीरवार देर शाम को बस स्टैंड पर स्टाफ के साथ शरारती तत्वों की ओर से हंगामा होने पर पुलिस बुलानी पड़ी थी। इससे पहले 9 सितंबर को गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई थी। सामाजिक संगठन बस स्टैंड पर पुलिस चौकी को लेकर कई बार मांग उठा चुके हैं। सामाजिक संगठन पिछले चार वर्ष से चौकी खुलवाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री, उपायुक्त व एसपी को बार-बार पत्र भेजकर मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर 16 दिसंबर 2021 को बस स्टैंड पर अस्थाई पुलिस चौकी खोली गई और उसमें दो महिलाएं व दो पुरुष कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लगातार पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम होती गई, आखिरकार चौकी बंद हो गई। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पुलिस चौकी नहीं खोली गई। 112 नंबर पुलिस की गाड़ी राउंड बस स्टैंड पर चक्कर लगाती जरूर है, लेकिन वह भी एक या दो मिनट बाद चली जाती है। बस स्टैंड इंचार्ज की तरफ से भी पुलिस विभाग व रोडवेज प्रबंधक को पुलिस चौकी खोलने की पत्र दे चुके हैं।
-
वर्जन...
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पुलिस चौकी खोलने या पुलिस कर्मियों की तैनाती को लेकर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ के अलावा रोडवेज जीएम को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है। इसको लेकर थाना प्रभारी को पत्र भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हवा सिंह, बस अड्डा प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें