फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नितिन मिस्टर फ्रेशर, मिनाक्षी के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

Fri, 25 Oct 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नृत्य की प्रस्तुति देते विद्य
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय फ्रेशर पार्टी का समापन किया गया। अंतिम दिन कला संकाय के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। समापन समारोह का शुभारंभ प्राचार्य दिनेश मदान, उप प्राचार्य अर्चना गुप्ता, स्टाफ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनीता फोर व डॉ. सीमा ने किया। विद्यार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया।
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष की प्रीति, बीए तृतीय वर्ष की प्राची व स्नेहा ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रोफेसर विशाल शर्मा ने हिंदी फिल्म अनामिका के गीत... मेरी भिगी-भिगी से पलकों में रह गए जैसे मेरे सपने बिखर के.....गाकर अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि सभी शांत होकर ध्यान से गीत को सुनते हुए गुनगुनाने लगे।
नवप्रवेशी विद्यार्थियों में नितिन को मिस्टर फ्रेशर व मिनाक्षी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। तृतीय वर्ष की महक व तृषा को संयुक्त रूप से मोस्ट टैलेंटेड का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय वर्ष के आकाश व स्मिरन को सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस के लिए चुना गया। प्राचार्य दिनेश मदान व उप प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मीनू, डॉ गीता व डॉ. सविता निर्णायक मंडल में शामिल रहे। मंच संचालन डॉक्टर विशाल शर्मा ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें