फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूपीएससी की परीक्षा में सफल निशु त्यागी का किया स्वागत

Wed, 17 Apr 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के गन्नौर में खुली जीप में सवार निशु त्यागी का स्वागत करते सामाजिक कार्यकर्ता द
विज्ञापन
गन्नौर। यूपीएससी की परीक्षा में 752वीं रैंक हासिल कर गांव शाहपुर तगा निवासी प्रवीन त्यागी की बेटी निशु त्यागी ने जिले का मान बढ़ाया है। इस सफलता पर बुधवार को गन्नौर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में निशु का स्वागत किया गया। व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कादियान ने निशु त्यागी का सम्मान पगड़ी और माला पहनाकर कर किया। घर पहुंचने पर मां शालू ने तिलक लगा मुंह मीठा करा बेटी का स्वागत किया।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कादियान ने कहा कि निशु त्यागी ने अपने ज्ञान की ही नहीं अपने धैर्य की भी परीक्षा दी है। बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। निशु को देख कई बेटियों के हौसलों को उड़ान मिलेगी। निशु त्यागी के पिता प्रवीन त्यागी ने अभिभावकों से बेटियों को बेटे की तरह प्यार व अधिकार देने की अपील की। पैतृक गांव शाहपुर तगा में ग्रामीणों ने निशु का स्वागत नोटों और फूलों की मालाओं से किया। निशु को खुली जीप में ढोल-नगाड़ों के साथ जीटी रोड से गांव तक ले जाया गया। निशु ने कहा कि वह हमेशा गांव की सेवा के लिए तत्पर रहेंगी। जहां भी उनकी नियुक्ति होगी वह अपने पैतृक गांव को नहीं भुला पाएंगी। इस दौरान लालमन त्यागी, राजबीर त्यागी, लालचंद त्यागी, शालू त्यागी, अमरीश त्यागी, राजीव त्यागी, संदीप, कुलदीप, नरेंद्र त्यागी, अजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें