सोनीपत। गांव अगवानपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भगवान राम के आदर्श पुरुष चरित्र पर आधारित निपुण बाल रामायण का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रमेश कुमार ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। निपुण मिशन भारत सरकार का एक कार्यक्रम है। जिसमें विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। रामायण के दौरान स्कूल प्राचार्य प्रीति, कविता हिंदी प्रवक्ता, धीरज कुमारी, मंजू बाला, नीलम देवी, हिमांशु, विकास, रमेश कुमार, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, भीम सिंह, आशा व बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।