फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांचवें दिन नौ ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Sat, 15 Jul 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 48- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने से पांचवें दिन भी रेलवे यातायात प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में बने बाढ़ के हालात को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को 9 ट्रेनें रद्द कर दी। वहीं कई ट्रेनें दो से ढाई घंटे की देरी से चली। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार ट्रेनों के रद्द रहने से यात्री अपनी टिकट निरस्त करवा रहे हैं। पांच दिनों में रेलवे निरस्त करवाई गई टिकटों का करीब दो लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर चुका है।
विज्ञापन

भारी बारिश के प्रभाव से नदियां उफान पर हैं। जिससे दिल्ली व अंबाला मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों की पटरियों पर पानी भरा हुआ है। यात्रियों सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को भी 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री सोनीपत स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करते रहे। वहीं स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के बारे में पता करते रहे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित व बेहतर परिवहन सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
दिल्ली-अंबाला (अप) रूट पर रद्द की गई ट्रेनें

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
12057 ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस
14553 हिमाचल एक्सप्रेस
04583 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर

14507 भठिंडा एक्सप्रेस
12925 पश्चिम एक्सप्रेस
अंबाला-दिल्ली (डाउन) रूट की रद्द ट्रेन
12058 नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस
04586 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर
14554 हिमाचल एक्सप्रेस

14508 बठिंडा एक्सप्रेस

कई क्षेत्रों में बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए शुक्रवार को अप व डाउन लाइन की 9 ट्रेनें रद्द की गई हैं। जिससे यात्रियों को कुछ हद तक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति सामान्य होते ही सभी ट्रेनों का परिचालन सुचारू कर दिया जाएगा। -अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल

फोटो 48- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें