सोनीपत/बागपत। फैजपुर निनाना गांव के युवक की सोनीपत में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका रोहतक पीजीआई में उपचार कराया जा रहा है। फैजपुर निनाना गांव का रहने वाले प्रमोद कुमार का बेटा अक्षय (21) सोनीपत की जिंदल यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह रविवार सुबह करीब चार बजे हिमांशु निवासी सरूरपुरकलां गांव के साथ बाइक पर गांव वापस आ रहा था। राठधना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल हिमांशु को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। मृतक अक्षय दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत होने से गांव में शोक छाया हुआ है।