फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निखिल मदान बने हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के प्रधान

Wed, 08 Oct 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन की आम सभा की बैठक एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने सर्वसम्मति से विधायक निखिल मदान को हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन का राज्य प्रधान चुना। नवनिर्वाचित प्रधान निखिल मदान ने राज्य कमेटी की बैठक ली और उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा में हम सभी सेपक टकरा खेल को और बुलंदियों पर लेकर जाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन तकनीकी कमेटी दशरथ रंगा, चरखी दादरी सचिव सुनील बंगालिया, रोहतक सचिव राजेश डबास, सोनीपत अध्यक्ष प्रदीप, राज्य रेफरी अमित तिहाल, विजय हुड्डा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें