फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूईआर-2 के साथ यूईआर-3 से दो माह में जुड़ेगा एनएच-334पी, दिल्ली के बादली में चल रहा काम

Fri, 28 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव रोहट के पास निर्मित एनएच-334पी से गुजरती कार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के लोगों के लिए अगले दो माह बाद राहत मिलने जा रही है। एचएन-334पी जीटीरोड का विकल्प मिलने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से एनएच334पी को द्वारका एक्सप्रेस वे (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) के साथ अर्बन एक्सटेंशन रोड-3 को भी जोड़ने की तैयारी है। इसको लेकर दिल्ली के बादली के अंदर निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

गोहाना-जींद की तरफ से आने वाले वाहन चालक गांव बड़वासनी के पास गुजर रहे एनएच-334पी रफ्तार भर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पश्चिमी यमुना नहर के साथ एनएच-334पी का निर्माण पूरा कर लिया है। दिल्ली के अंदर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पूरे मार्ग को खोल दिया जाएगा। इसके बाद इस राजमार्ग के जरिए लोग 35 मिनट में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पहुंच जाएंगे।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बड़वासनी से लेकर दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक 29.6 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण के लिए 694 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। चार मार्गीय राष्ट्रीय राजमार्ग को गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए से लिंक किया गया है और दिल्ली के अंदर द्वारका एक्सप्रेस वे (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) से जोड़ा जा रहा है। अब इससे आगे अर्बन एक्सटेंशन रोड-3 से जोड़ने का काम जारी है। इस मार्ग के जुड़ने के बाद सोनीपत, जींद के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 एक तरह से दिल्ली का तीसरा रिंग रोड होगा। पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम के लोग अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के जरिए एनएच-44 तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से आसपास के इलाकों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। लगभग सारा रोड रेड लाइट (ट्रैफिक लाइट) फ्री होगा।
द्वारका के जरिए से एनएच-2 से होकर गुजरेगा
दिल्ली में यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली के बकौली गांव से शुरू होकर बवाना औद्योगिक क्षेत्र, रोहिणी, मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका के जरिए से एनएच-2 से होकर गुजरेगा। बवाना के पास सोनीपत की तरफ आने के लिए एनएच 334पी का निर्माण किया गया है। अर्बन एक्सटेंशन रोड-3वजीराबाद बाईपास से बख्तावरपुर, बादली, रोहिणी फेज तीन-बेगमपुर, अमर कालोनी के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग 8 को जोड़ेगा।


वर्जन एनएच-334पी को यूईआर-2 के साथ यूईआर-3 से जोड़ने की तैयारी है। अगले दो माह में दिल्ली के अंदर बादली क्षेत्र में चल रहा निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सरकार से हरी झंडी मिलते ही एनएच-334पी को खोल दिया जाएगा। इसके बाद सोनीपत से आईजीआई का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

-जगभूषण शर्मा, परियोजना अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें