हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की मीटिंग रविवार को जलघर कैंपस यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान धूप सिंह लाकड़ा ने की, जबकि संचालन मोहन ने किया। लाकड़ा ने बताया कि 8 फरवरी को पीडब्ल्यूडी की राज्य कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह सोनीपत में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश भर से आए संयुक्त कर्मचारियों व नेताओं की आपातकालीन मीटिंग भी होगी। जिसमें प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति पर चर्चा होनी है और सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा जल्द होगी। जेपीए उपाध्यक्ष आरके नागर ने कर्मचारियों से 22 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली में होने वाली रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विष्णु दत्त भारद्वाज, महेंद्र सारसर, मुकेश बिड़ा, सुंदर चौहान, सुरेश अहलावत, दिलबाग, मौसम, पूर्णमल मोर, मनोराम, सुरेश नैय्यर सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।