फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: रजवाहे के पास मिली नवजात को भेजा गया हिसार

Sat, 11 Feb 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :28: गांव महलाना रोड पर मिली नवजात को हिसार छोडने गई टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई। गांव महलाना रोड पर ककरोई की तरफ रजवाहे के निकट मिली नवजात बच्ची को बाल ग्राम राई से विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी (एसएए), हिसार भेज दिया गया है। उसके पूरी तरह स्वस्थ होते ही उसे बाल ग्राम राई से शिफ्ट किया गया है। वैधानिक प्रक्रिया के बाद उसको किसी को गोद दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के लिए गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी राहुल ने सदर थाना पुलिस को बताया था कि वह 5 फरवरी की शाम को अपने दोस्त गांव के ही विनोद गहलोत के साथ महलाना रोड के साथ लगते रजवाहा पर घूमने निकला था। जब वह ककरोई की तरफ जा रहा था तो रजवाहे के किनारे बने कमरे के पास उन्हें बच्ची मिली थी। पुलिस ने बच्ची को बाल विकास विभाग को सौंप दिया था। जहां से उसे राई स्थित बाल ग्राम में भेजा गया था। वहां उसके पूरी तरह स्वस्थ होते ही हिसार भेज दिया गया है। उसको वहीं से वैधानिक प्रक्रिया के तहत किसी को गोद दिया जाएगा। बाल कल्याण परिषद की सदस्य सुनीता ने बताया कि बच्ची को स्वस्थ होते ही हिसार भेज दिया गया है। अब उसे गोद देने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें