सोनीपत। शहर की ओल्ड चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पड़ोसी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोसी संजय ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को एएसआई सरिता ने गिरफ्तार कर लिया है।