फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निबंध लेखन में चाहत व कविता पाठ में नेहा रही प्रथम

Sun, 21 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी पोस्टर दिखात
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निबंध लेखन में चाहत व कविता पाठ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कानूनी साक्षरता मिशन को लागू करने के उद्देश्य को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मूलभूत कानून की जानकारी व विधिक अधिकारों से अवगत कराना रहा।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में चाहत प्रथम, योगेश द्वितीय व रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में पूजा व भारती प्रथम, सिमरन, जया व रेणुका द्वितीय और शुभम, निकिता व मनीषा तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में जन्नत व वर्षा ने प्रथम, आईना व अंजलि ने द्वितीय और अंशुल व विभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में नेहा पहले, प्रीति दूसरे व सरिता तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही विद्यार्थियों को असमर्थ व्यक्तियों के अधिकारों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने सभी विद्यार्थियों से देश के जागरूक नागरिक होने का उत्तरदायित्व निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें