सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भाषण और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में भौतिक विभाग से स्वीटी ने प्रथम, तन्नु ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में रसायन विभाग से नीतू पहले, निशा दूसरे व आरती तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर गीता, डॉ. दिव्या प्रभा, डॉ. ज्योति, डॉ. मोनिका, डॉ. सीमा व अंजलि मौजूद रहीं। संवाद