अपने बनाए हुए पोस्टर दिखाती एनसीसी कैडेट्स। संस्थान
- फोटो : 1
सोनीपत। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी इकाई ने विश्व सृजनात्मकता और नवाचार दिवस मनाया। कैडेट्स ने पोस्टर निर्माण एवं एआई विषय पर भाषण प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय स्तर पर लेह-लद्दाख के ग्लेशियरों के पिघलते जल के संरक्षण एवं उपयोग जैसे नवाचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों में एसयूओ कनिका व कैडेट अंजलि ने भाषण प्रस्तुत किए जबकि कैडेट महक, साक्षी कौशिक, रितिका, मानसी एवं मानसी लाकड़ा ने आकर्षक पोस्टर बनाकर रचनात्मकता प्रदर्शित की। संवाद