सोनीपत। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव अशोक मान ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल के नेतृत्व में 9 मार्च को पहली राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिला स्तर के अलावा गोहाना, गन्नौर, खरखौदा न्यायिक परिसर में आपसी सहमति से केसों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस (धारा 138 एक्ट के मामले), बिजली और पानी के बिल, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों का निपटान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक परिसर सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा में प्री लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है। संवाद