राई। पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ खिलाफ लड़ रहा है। इस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सटी के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग देने की घोषणा की। कुलपति डॉ. विनय कपूर मेहरा ने बताया कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के सहयोग से सभी के वेतन का दस प्रतिशत अंश हरियाणा कोरोना राहत कोष में देने को निर्णय लिया है। यूनिवर्सिटी के सभी कर्मचारियों ने कुलपति के इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समय आर्थिक तौर पर समर्थ लोगों को सहयोग देकर इस महामारी को रोकने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। सभी कर्मचारियों ने समाजसेवी संस्थाओं, पुलिस व प्रशासन के साथ चिकित्सकों के कार्य की सराहना की।