कूड़े के ढेर के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
कुंडली। प्याऊ मनियारी में डंपिंग प्वाइंट पर कूड़े के ढेर में आग लगाने के विरोध में लोगों ने एकत्रित होकर नगरपालिका अधिकारियों का विरोध किया।
लोगों का कहना है कि कूूड़े के ढेर का उठान करने की बजाय उसको आग के हवाले किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इस संबंध में वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
रामशरण नाथ, अंकित, राजू, सुरेंद्र, संजीत, मुकेश आदि ने कहा कि कूड़े के ढेर में आग लगने से उठाने वाले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। कूड़े के ढेर के नजदीक सरकारी स्कूल है। यहां आने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि फैक्टरियों से कूड़ा लाकर ढेर पर आग लगा दी जाती है। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्याऊ मनियारी में कूड़े का ढेर नगरपालिका बनने से पहले है। मुरथल विश्वविद्यालय से पहुंची प्रोफेसरों की टीम ने आकलन करके 25400 मीट्रिक टन कूड़े की रिपोर्ट सौंपी थी। कूड़े को अलग-अलग करके बेचा जाएगा। इसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। कूड़े में आग लगाने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका