सोनीपत के गोहाना में घर के दरवाजे के सामने बैठे लावारिस कुत्ते। संवाद
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से शहर में कुत्तों की नसबंदी करने का टेंडर एजेंसी को अलॉट कर दिया गया है। एजेंसी 1468 रुपये प्रति कुत्ते के हिसाब से नसबंदी करेगी। एजेंसी जल्द ही शहर में कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू करेगी। इसके बाद शहरवासियों को कुत्तों की बढ़ती संख्या से निजात मिलेगी।
नगर परिषद की तरफ से पहले भी कुत्तों की नसबंदी का टेंडर जारी किया था, लेकिन ठेकेदार ने कुत्तों की नसबंदी करने का काम समय पर नहीं किया। इसके बाद नगर परिषद की तरफ से ठेकेदार को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस पर अमल नहीं करने पर नगर परिषद ने एजेंसी की सुरक्षा राशि जब्त कर ली और अब दूसरी एजेंसी को टेंडर अलॉट किया है। अधिकारियों का कहना है कि नगर परिषद के पास कुत्तों के काटने की लगातार शिकायतें पहुंच रही थी। कुत्तों की बढ़ती तादाद को देखते हुए नप की तरफ से कुत्तों की नसबंदी करने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से एजेंसी को एक हजार कुत्तों की नसबंदी करने का टेंडर अलॉट कर दिया है। ठेकेदार जल्द ही काम शुरू करेगा। इसके बाद शहरवासियों को कुत्तों की बढ़ती संख्या से निजात मिल सकेगी।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना