फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चचेरे भाई को टक्कर मारकर भागे कार चालक को रोका तो चला दी गोली

Mon, 06 Feb 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गोहाना रोड बाईपास पर इंडियन कॉलोनी में कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद भागते हुए इंडियन कॉलोनी की गली नंबर-3 में पहुंचे कार चालक और उसके दो साथियों को बाइक सवार युवक के चचेरे भाई ने रोका तो उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। युवक ने मामले की शिकायत सिटी थाना की कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी को दी। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
इंडियन कॉलोनी की गली नंबर-3 निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम वह घर पर थे। इसी दौरान दहिया कॉलोनी की गली नंबर-2 निवासी उनके चचेरे भाई नितिन ने फोन करके बताया कि गोहाना रोड बाईपास के पास बलेनो कार सवार उनकी बाइक को टक्कर मारकर भागा है। नितिन का फोन आने के बाद वह अपने पिता अशोक के साथ गली में आए। उन्हें गोहाना रोड की तरफ आरोपी की कार आती दिखाई दी। उन्होंने कार रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने कुछ दूर कार रोक दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते चालक ने शीशा खोलकर उस पर सीधी गोली चला दी और फरार हो गया। कार में दो अन्य युवक भी थे। गमीनत रही कि उसे गोली नहीं लग पाई। जिसके बाद अंकित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही कार के नंबर से भी उनका पता लगाया जा रहा है। पुलिस कार सवारों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

वर्जन==========
कार सवार ने पहले युवक की बाइक को टक्कर मार दी। जब युवक का चचेरा भाई आगे गली में उसकी कार को रुकवाने लगा तो उसने गोली चला दी। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें