फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चेन्नई ने पटियाला को, ग्वालियर ने कालीकट को हराकर जीते मुकाबले

Thu, 02 Feb 2023 09:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
डीसीआरयूएसटी में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंक पाने के लि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) चेन्नई की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) पटियाला को पराजित किया। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ग्वालियर की टीम ने कालीकट विश्वविद्यालय कालीकट को और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) अमृतसर ने मेघालय विश्वविद्यालय की टीम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह अनायत ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। प्रतियोगिता में लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। कुलपति ने कहा कि किसी भी खेल में हार व जीत चलती है, इसलिए हार से निराश नहीं होना है, बल्कि जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर कर कड़ा अभ्यास करते हुए और निखार लाना है। मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो.सुरेंद्र सिंह दहिया, भूपेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

यह रहा परिणाम
पहला मुकाबला :
एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) चेन्नई और पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) पटियाला के बी खेला गया। जिसमें चेन्नई की टीम ने पटियाला को 72-40 के अंतर से पराजित किया। चेन्नई की सोबना एस 25 व पटियाला की राधा रानी 20 अंक बनाकर टॉप स्कॉरर रही।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला :
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) अमृतसर व मेघालय विश्वविद्यालय, मेघालय के बीच खेला गया। जिसमें अमृतसर की टीम ने मेघालय की टीम को 66-25 के अंतर से पराजित किया। अमृतसर से रितिका ने 24, जबकि मेघालय से जुनिता 10 अंक बनाकर अपने टीम की टॉप स्कॉरर रही।
तीसरा मुकाबला : लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ग्वालियर और कालीकट विश्वविद्यालय, कालीकट के बीच खेला गया। जिसमें ग्वालियर की टीम ने कालीकट की टीम को 58-38 अंकों के अंतर से हराकर विजय प्राप्त की। ग्वालियर की तरफ से अपर्णा 24, जबकि कालीकट से अनमार्या जॉनी 18 अंक बनाकर टॉप स्कोरर रही।
चौथा मुकाबला : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी और पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला के बीच खेला गया। बीएचयू विश्वविद्यालय की टीम ने पंजाबी विश्वविद्यालय की टीम को 64-61 के अंतर से मात दी। बीएचयू विश्वविद्यालय की तरफ से आकांक्षा पटेल 18 अंक, जबकि पंजाबी विश्वविद्यालय की तरफ से सपना 14 अंक बनाकर टॉप स्कोरर रही।
पांचवां मुकाबला :
मद्रास विश्वविद्यालय, मद्रास और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीयू), जबलपुर के बीच खेला गया। जिसमें मद्रास की टीम ने जबलपुर की टीम को एकतरफा 70-40 के बड़े अंतर से मात दी। मद्रास की तरफ से अंजेल 11 अंक, जबकि जबलपुर की तरफ से सिकामी भवन 18 अंक बनाकर टॉप स्कोरर रही।
छठा मुकाबला : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान (आईआईटीएम), ग्वालियर और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय, मेघालय के बीच खेला गया। जिसमें ग्वालियर की टीम ने मेघालय की टीम को 41-28 के अंतर से पराजित कर दिया। ग्वालियर की टीम की तरफ से प्रिया गोस्वामी 15 अंक, जबकि मेघालय की टीम की तरफ से सत्या गुलु 8 अंक बनाकर टीम की टॉप स्कोरर रही।
विज्ञापन

सातवां मुकाबला : पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू), चंडीगढ़ और कालीकट विश्वविद्यालय, कालीकट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मध्य समय तक एक अंक से पीछे चल रही चंडीगढ़ की टीम ने शानदार वापसी करते हुए कालीकट की टीम को 62-59 के अंतर से पराजित कर दिया। चंडीगढ़ की तरफ से भाविका 24 अंक, जरबकि कालीकट की तरफ से अंजू 28 अंक बनाकर टीम की टॉप स्कोरर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें