फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना नागरिक अस्पताल में डेढ़ घंटा गुल रही बिजली, मरीज रहे परेशान

Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो48-बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान बंद पड़ी एक्सरे मशीन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को डेढ़ घंटा बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। बिजली आपूर्ति बंद होने से खून की जांच और एक्स-रे सुविधाएं भी बंद रही। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली निगम की ओर से अस्पताल प्रशासन को सूचना दी गई थी कि मरम्मत कार्य के चलते नागरिक अस्पताल व आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम की ओ से सुबह 11.30 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस दौरान अस्पताल में अंधेरा छा गया। करीब एक घंटे तक अस्पताल में खून जांच और अन्य टेस्ट सुविधाएं बंद रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से एक्स-रे सेवा भी बाधित रही।
विज्ञापन

अस्पताल में कई सालों से बंद पड़ा है जनरेटर
नागरिक अस्पताल में जनरेटर कई सालों से बंद पड़ा है। अस्पताल में बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद कोई विकल्प नहीं है। केवल हॉट लाइन पर ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं निर्भर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सारी स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो जाती हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई थी।
डॉ. संजीव, कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी

फोटो48-बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान बंद पड़ी एक्सरे मशीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें