फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बूंदाबांदी के बाद फिर छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41- रोहतक रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मौसम में आए परिवर्तन से बूंदाबांदी के बाद अब फिर कोहरे ने अपनी चादर फैला दी है। मंगलवार तड़के कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह के समय भी वाहन लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे चलते रहे। सुबह करीब 9 बजे हवा चलने के बाद कोहरा छंटा और धूप खिलने लगी। उसके बाद ही वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि दिन ढलने के साथ ही लोगों को फिर ठंड का अहसास होने लगा।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई थी। जिले में भी रविवार को जहां दिन भर बूंदाबांदी का दौर चला, वहीं देर रात को हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार दोपहर से मौसम साफ रहा। हालांकि मंगलवार को कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 5 फरवरी तक हल्के कोहरे का असर बरकरार रह सकता है। हालांकि दिन में धूप खिलेगी, जिससे सर्दी से राहत मिलेगी। जबकि रात का तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को रात में सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिन में तेज धूप व रात को तापमान में कमी के चलते पाला गिरने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र को मिलेगा फायदा
मौसम में आए परिवर्तन से जहां दिन में धूप खिलेगी, वहीं रात का तापमान कम रहने से कृषि क्षेत्र को फायदा मिलेगा। ऐसा मौसम आलू, सरसों व अन्य सब्जी की फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। तापमान कम रहने से गेहूं की फसल को भी फायदा मिलेगा। ऐसे में यह मौसम कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

वर्जनपहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो गया है। बारिश के बाद मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता कम रही।
डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर, सोनीपत

फोटो 41- रोहतक रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें