फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत

Fri, 27 Jan 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर में हुए सड़क हादसे में एक फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के भोजपुरा जिले के गांव सोनवर्षा फिलहाल फिरोजपुर बांगर निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रह रही है। उनके पति तालकेश्वर सैदपुर स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत थे। 25 जनवरी को सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए गए थे, लेकिन वह रात को वापस नहीं लौटे। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि सैदपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई है। ड्यूटी से तालकेश्वर अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।प्रियंका ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सैदपुर चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें