फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब पीने के दौरान कहासुनी में की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :47: हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव थाना खुर्द के युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव थाना खुर्द का रहने वाला कुलदीप है। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में शराब पीने के दौरान झगड़े में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है।
गांव थाना खुर्द निवासी मंजीत ने पुलिस को बताया था कि वह रोहतक डाक विभाग में कार्यरत है। उनका छोटा भाई उमेश (29) गांव में ही मां बिमला व अपनी पत्नी प्रिया व ढाई साल की बेटी के साथ उससे अलग रहता था। वीरवार दोपहर को उसका भाई उमेश घर पर मौजूद था। उसी दौरान गांव का कुलदीप उनके घर आया था और कोई काम होने की बात कहकर उसके भाई को अपने साथ ले गया था। उसके बाद से उसका भाई वापस नहीं आया था। मंजीत ने बताया था कि उसने अपने भाई की तलाश की थी। जिस पर शुक्रवार देर शाम उसके भाई का शव कंवाली-नाहरा रोड पर ड्रेन नंबर-8 में निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। उनकी गले के पास चोट मारकर हत्या की गई थी। साथ ही गले के पास से जलाया भी गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अब आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। उसने शुरुआती पूछताछ में बताया कि एक साथ शराब पीने के दौरान झगड़े में उनकी कहासुनी हो गई थी। जिसमें उसने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

फोटो :47: हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें