फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छाई रहीं म्हारी बेटियां, 16 को मिला जॉर्डन का टिकट

Tue, 06 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :44: साई में ट्रायल शुरू कराते सांसद रमेश कौशिक, भूपेंद्र बाजवा व ललिता शर्मा।
विज्ञापन
राई। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-15 व 20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में चयन के लिए करीब 450 पहलवानों ने ट्रायल दिया। जिसमें से 10 पहलवानों का चयन किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन प्रदेश की महिला पहलवान छाई रहीं। जॉर्डन का टिकट कटाने वाली 20 पहलवानों में से 16 हरियाणा की हैं। जिसमें अंडर-20 में नौ व अंडर-15 में सात पहलवान शामिल हैं। सांसद रमेश कौशिक, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा व तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल शुरू कराए। पहले दिन महिला पहलवानों के ट्रायल लिए गए।

जॉर्डन के अम्मान शहर में 12 से 18 जुलाई तक होने वाली एशिया कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में सोमवार को ट्रायल शुरू हुए। तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा, सुमा शिरूर, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महासिंह राव, अलका तोमर, प्रतियोगिता निदेशक ज्ञान सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर राजीव तोमर, अनिल मान, ग्रीको रोमन के चीफ कोच हरगोबिंद सिंह की देखरेख में ट्रायल हुए। चयन समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि पहले दिन महिला वर्ग के अंडर-15 व अंडर-20 के सभी दस भारवर्ग में पहलवानों का चयन किया गया। चयन के लिए 450 महिला पहलवानों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


महिला वर्ग का परिणाम

सोनीपत साई में हुए ट्रायल में अंडर-20 महिला वर्ग में प्रियांशी (मध्य प्रदेश, 50), अंतिम (हरियाणा, 53), ज्योति (हरियाणा, 55), रीना (हरियाणा, 57) निकिता (हरियाणा, 59), सविता (हरियाणा, 62), अंतिम (हरियाणा, 65), आरजू (हरियाणा, 68), हर्षिता (हरियाणा, 72) व प्रिया (हरियाणा, 76) शामिल हैं।

अंडर-15 आयु वर्ग में दीक्षा (हरियाणा, 33), पूजा (हरियाणा, 36), रचना (हरियाणा, 39), दीपांशी (हरियाणा, 42), अदिति कुमारी (दिल्ली, 46), दृष्टि (दिल्ली, 50), संध्या (हरियाणा, 54), टीना पूनिया (हरियाणा, 58), अश्विनी बिश्नोई (राजस्थान, 62) व दीक्षा श्योराण (हरियाणा, 66) शामिल हैं।

फोटो :44: साई में ट्रायल शुरू कराते सांसद रमेश कौशिक, भूपेंद्र बाजवा व ललिता शर्मा।

फोटो :44: साई में ट्रायल शुरू कराते सांसद रमेश कौशिक, भूपेंद्र बाजवा व ललिता शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें