फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल विवि : कुलपति ने किया छह विभागों का दौरा, प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण के दिए निर्देश

Sat, 10 Aug 2024 07:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को छह विभागों का दौरा किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कुलपति ने विभागों की प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण के निर्देश दिए। कुलपति ने अधिकारियों को कहा कि किसी भी विभाग में कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए, सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को केमिकल, इलेक्ट्रिकल, आर्किटेक्चर, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बायो मेडिकल व बायोटेक्नोलॉजी विभाग का दौरा किया। कुलपति ने प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण करते हुए कक्षा कक्ष व प्रयोगशालाओं का दौरा किया। इस दौरान कुलपति ने एस्टेट ऑफिसर को निर्देश दिए कि शनिवार व रविवार को विभागों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार डेस्क बेंच लगाए जाएं। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रयोगशालाओं के उपकरण कार्य नहीं कर रहे हैं, उनको तुरंत ठीक करवाया जाए। प्रयोगशालाओं में नवीन तकनीक के अनुसार उपकरण की आवश्यकता है तो वह प्रस्ताव बनाकर भेजें, ताकि शोधार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कुलपति ने कहा कि जिन विभागों की प्रयोगशालाओं में वातानुकूलित यंत्र की आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए ताकि प्रयोगशालाओं में वातानुकूलित यंत्र लगाए जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर एग्जॉस्ट फैन लगाने की आवश्यकता है, तुरंत लगाए जाएं। अगर विभागों में कोई छोटा मोटा कार्य है तो विभागाध्यक्ष टीआई व पीआई का सदुपयोग करके अपने स्तर पर समस्या का निराकरण करें। कुलपति ने कहा कि कार्य की प्रगति देखने के लिए वह स्वयं 15 दिन बाद दोबारा दौरा करेंगे। कहीं पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें