फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में युवक की हत्या, पत्नी ने प्रेमी व उसकी दूसरी प्रेमिका संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गुहणा में अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपने प्रेमी व उसकी दूसरी प्रमिका की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को बहाने से खेत में बुलाया और वहां पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक, उसकी प्रेमिका व मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव गुहणा निवासी संदीप (26) का शव खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे। जिसके बाद जांच करने पर उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। युवक के पिता ने गांव भठगांव के युवक व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक संदीप की पत्नी निर्मल के गांव के ही संदीप उर्फ बोदा के साथ अवैध संबंध थे। जिसमें पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संदीप को गिरफ्तार कर लिया। संदीप के खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका निर्मल को भी गिरफ्तार कर लिया। संदीप ने बताया कि वह सर्फ बेचने का काम करता है। उसके निर्मल संबंधों से पहले ही गोहाना की उषा के साथ संबंध थे। निर्मल ने जब अपने पति को रास्ते से हटाने को कहा तो उसने उषा से बातचीत की। जिसके बाद षड्यंत्र के तहत उषा संदीप से बातचीत करने लगी। उसने रात को संदीप को बहाने से खेत में बुला लिया। वहां पर उषा अपने प्रेमी संदीप उर्फ बोदा के साथ पहुंच गई। खेत में सदीप उर्फ बोदा ने गांव के संदीप की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में उषा को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें