फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गड्ढे में मिले किशोरी के शव के मामले में हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मलिकपुर में 18 जुलाई को तालाब के पास गड्ढे में किशोरी का शव मिला। कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदने से इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज की है। शव की पहचान चार दिन बाद भी नहीं हो पाई है। संदिग्ध दंपती अभी भी भूमिगत है। मंगलवार को सरपंच विक्की के पिता सुरजीत की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। चिकित्सा बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक से एक 17 वर्षीय किशोरी की सामान्य मौत के रिकॉर्ड भी जांचे हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें