फाेटो : सोनीपत के गोहाना में अपनी मांगों को लेकर झाडू लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। स्रोत:
गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर झाडू प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि 13 मई को संघ और हरियाणा सरकार के बीच हुए समझौते के तहत मांगों के समाधान के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, वेतन वृद्धि, एक्स-ग्रेशिया योजना लागू करने और कर्मचारी की मृत्यु पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने जैसी प्रमुख मांगें अभी भी लंबित हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद