गोहाना। नगर परिषद अब सरकारी विभागों से गृह कर वसूल की तैयारी में है। इसके लिए नप ने पांच विभागों की सूची तैयार की है। इन विभागों को गृह कर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। गृह कर जमा नहीं कराने पर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नगर परिषद अधिकारियों की ओर से गृह कर जमा कराने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। मौजूदा समय में पांच सरकारी विभागों के नाम नोटिस तैयार किए हैं। जिनका कई सालों का गृह कर बकाया है। इन विभागों को गृह कर जमा कराने के लिए कई बार सूचित किया गया है। लेकिन विभागों ने गृह कर जमा नहीं कराया है। अब नप इन विभागों को गृह कर जमा कराने के लिए नोटिस जारी करेगा।
इन विभागों का गृह कर है बकाया
विभाग का नाम गृह कर की राशि
बीडीपीओ कार्यालय 26090 रुपये
जन स्वास्थ्य विभाग 296384 रुपये
सिंचाई विभाग 1015150 रुपये
बीएसएनएल 232506 रुपये
खाद्य आपूर्ति विभाग 197705 रुपये
वर्जन
नगर परिषद का पांच सरकारी विभागों का कई सालों का गृह कर बकाया है। इन विभागों को गृह कर जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।