पूर्व विधायक निर्मल चौधरी से मिलते नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, उपाध्यक्ष नरेश वर्मा व पार्षद।
गन्नौर। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी और पार्षदों ने पूर्व विधायक निर्मल चौधरी से मुलाकात की। चौधरी ने उपाध्यक्ष नरेश वर्मा को बधाई दी। उन्होंने सभी पार्षदों से शहर के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की। चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को समन्वय से काम करना चाहिए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। पूर्व विधायक ने सरकार स्तर पर शहर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्षदों से वार्डों की समस्याओं को नगर पालिका के माध्यम से उठाने और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। उपाध्यक्ष नरेश वर्मा ने सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर कई पार्षद मौजूद रहे। संवाद