फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर परिषद ने इस साल उपभोक्ताओं से वसूला सर्वाधिक संपत्ति कर

Mon, 26 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद ने इस साल के लक्ष्य से अधिक कर वसूल कर नया रिकार्ड बनाया है। नगर परिषद ने इस साल 2 करोड़ रुपये कर वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। अब तक नगर परिषद ने 2 करोड़ 27 लाख 31 हजार रुपये कर जमा कर लिया है। वहीं विकास शुल्क की बात की जाए तो इस साल 1 करोड़ 94 लाख रुपये विकास शुल्क भी वसूल किया है। अधिकारियों के अनुसार यह सब कर्मचारियों की तरफ से उपभोक्ताओं को जागरूक करने व उपभोक्ताओं का समय पर कर जमा कराने का नतीजा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के पास 33 हजार संपत्ति आईडी ऐसी हैं जिनका कर बकाया है और कुछ संपत्ति आईडी में त्रुटियां है। ऐसे में नगर परिषद ने 2023-24 में दो करोड़ रुपये कर जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके लिए शहर में शिविर लगाए गए। उपभोक्ताओं को कर जमा करने के लिए जागरूक किया गया। उपभोक्ताओं के पास कर जमा कराने के लिए मैसेज भेजे गए। वहीं उपभोक्ताओ के पास संपत्ति कर भेज जमा कराने और संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक कराने के फायदों को बताया गया। जिसके चलते अब नगर परिषद ने लक्ष्य से अधिक संपत्ति कर वसूल कर लिया है। वहीं विकास शुल्क गत वर्ष 1 करोड़ 58 लाख 5 हजार 214 रुपये था। इस वर्ष अब तक 1 करोड़ 93 लाख 96 हजार 621 रुपये विकास शुल्क जमा हुआ है।
साल संपत्ति कर
2021-22 14787801
2022-23 11973470
2023-24 22731490
वर्जन
नगर परिषद ने इस बार 2 करोड़ 27 लाख रुपये का कर जमा कराया है। नप ने पहली बार लक्ष्य से अधिक कर जमा कराया है। यह नप के लिए खुशी की बात है। इस पैसे को विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें