फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर निगम का स्वच्छता और कचरा विभाजन एवं प्रबंधन अभियान जारी

Sat, 10 Aug 2024 07:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29. सोनीपत के सेक्टर-14 में अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से स्वच्छता और कचरा विभाजन एवं प्रबंधन अभियान चला रखा है। इसका उद्देश्य शहर को पर्यावरणीय देखभाल का एक आदर्श बनाना है। यह अभियान 7 से 13 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता की जांच की जा रही। कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा, सड़काें और नालियों की सफाई कराई जा रही है। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और रखरखाव के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि स्वच्छता जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीम की ओर से संबंधित सफाई एजेंसियों को नोटिस जारी किया जा रहा है और कूड़ा मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत सोनीपत के सेक्टर-14 में अवैध पशु आश्रय के खिलाफ कार्रवाई की गई और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब शहर को मेगा ड्राइव मोड में रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वह मोबाइल नंबर 9053018141 और ईमेल आईडी complaintbranchmcsgmail.com पर अपनी शिकायत और स्वच्छता संबंधी सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें