फोटो : हरिद्वार में आयोजित मुल्तान सावन जोत महोत्सव में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवा
सोनीपत। हरिद्वार में आयोजित मुल्तान सावन जोत महोत्सव में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुल्तान सावन जोत पंजाबी समाज की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह परंपरा विभाजन के बाद मुल्तान से भारत आए विस्थापित परिवारों ने आस्था और संस्कृति के साथ जीवंत रखी है। उन्होंने बताया कि यह पाकिस्तान के मुल्तान शहर से जुड़ी एक सदी से अधिक पुरानी परंपरा है। दिवान ने पवन धाम आश्रम, रामपुरा फूल धर्मशाला, आनंद आश्रम, लखनऊ धर्मशाला, श्री स्वामी जगन्नाथ धाम ट्रस्ट भीमगोड़ा और माया देवी मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत करते हैं।