फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सांसद ने गोशाला में 21 लाख रुपये से बनाए गए शेड का किया लोकार्पण

Mon, 15 Jan 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कामी रोड स्थित श्री गोशाला में शेड का लोकार्पण करते सांसद रमेश कौशिक व अन्य। स्रोत: न
विज्ञापन
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने सोमवार को कामी रोड स्थित श्री गोशाला में 21 लाख रुपये से बनाए गए शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गोशाला में गाे सेवा के उद्देश्य से सांसद कोटे से शेड लगवाया है। सरकार गोशालाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए योजनाएं लागू कर रही है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। हम सब मिलकर गाय की रक्षा के लिए हर त्योहार पर गोशाला में दान करते हैं। इस दौरान सांसद ने गोशाला का निरीक्षण किया। वहां गायों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। नगर निगम ने 21 लाख रुपये से शेड का निर्माण किया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, सहायक अभियंता अमित कुमार, सुरेश लोहान, रामकिशन सरोहा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें