फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीवन और कर्तव्य पथ पर नव संकल्पों के साथ आगे बढ़े

Thu, 02 Jan 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नव वर्ष के मौके पर बुधवार को राई हलके के विभिन्न गांवों के सरपंचों ने विधायक कृष्णा गहलावत से उनके निवास स्थान पर भेंट करते हुए उन्हें नव-वर्ष की बधाई दी। इस दौरान विधायक ने लोगों को कहा कि नए वर्ष में सभी जीवन और कर्तव्य पथ पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। नया वर्ष जीवन में नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा साथ लेकर आता है। सरकार ने 10 साल में ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ कई नई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। कई ऐसे नवाचार हुए है, जिनसे गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। सरकार नववर्ष में फिर से नए संकल्पों, नए जोश और नए उत्साह के साथ लोगों के विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के अंतिम व कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान भाजपा नेता जसपाल आंतिल, सरपंच सतीश, योगेश, नरेश, जयराम, सादीन, धीरसिंह, सुरेंद्र समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें