फोटो 05- सोनीपत शहर के निजी विद्यालय में विद्यार्थियों को कॉपियां देते रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अ
सोनीपत। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट ने शहर के निजी विद्यालय में विद्यार्थियों को ट्रैक सूट, कॉपियां व जूते वितरित कर प्रोत्साहित किया। क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया। क्लब की ओर से 10 विद्यार्थियों को ट्रैक सूट, 15 को जूते व 50 को 6-6 कॉपियां प्रदान की गईं। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत जग्गा ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्प जारी रहेंगे। सचिव रोटेरियन अंकुश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्न सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के चेयरमैन राजेश कटारिया, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशु नागपाल, जितेंद्र चावला, शालिनी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।