गन्नौर। खुबडू गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। उन्होंंने इसकी शिकायत खुबडू झाल पुलिस चौकी में दी है। गांव देवडू निवासी राहुल ने बताया कि वह 6 अप्रैल को अपनी मां रानी देवी को बाइक पर बैठाकर पानीपत के मांडी गांव से घर लौट रहे थे। जब वह गांव खुबडू के पास पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गिरने से वह और उनकी मांकको गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद