गन्नौर। कैलाना-भांवर मोड पर बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला के बेटे ने गन्नौर पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत में वार्ड संख्या दो गांधी नगर निवासी मुकेश ने बताया कि वह 9 अक्तूबर की सुबह मां केला देवी को बाइक पर लेकर गांव खानपुर कलां से गन्नौर अपने घर आ रहा था। जब वह कैलाना-भांवर मोड पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।