फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वितरित की जा रही मच्छरदानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों को मच्छरदानी वितरित करने की पहल शुरू की गई है। साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों को विभाग की ओर से डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है। डेंगू का मरीज मिलने के बाद परिजनों व पड़ोस में रहने वाले लोगों के रक्त के नमूने लिए जा रहे है। शनिवार को डेंगू के 8 मरीज मिले हैं। जिसमें से अस्पताल में एक मरीज भर्ती है। अब तक जिले में 105 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 10 मरीज अन्य प्रदेशों व जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं। साथ ही साफ पानी में लार्वा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस भी थमाया जा रहा है। लोगों के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य अमला लोगों से कह रहा है कि रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। क्वाइल, क्रीम अथवा तेल का उपयोग करना चाहिए। यदि कोई लक्षण मिलते हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। लापरवाही बरतने से स्थिति बिगड़ सकती हैं। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि खेत, तालाब, कॉलोनी के खुले प्लाटों, गड्ढों, खाई घरों के आसपास रखे हुए टूटे-फूटे डब्बे, पुराने टायर, टायर, पशु के पीने के पानी को कई दिनों तक जमा ना होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें