बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ मंडी व आसौदा खरीद केंद्र में अब तक 16 लाख 8 हजार 979 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। बहादुरगढ़ मंडी में 1 लाख 91 हजार 28 क्विंटल और आसौदा खरीद केंद्र पर 14 लाख 17 हजार 694 क्विंटल गेहूं पहुंचा है। कुल 14 लाख 25 हजार 152 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। अब तक 7 लाख 93 हजार 15 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है जो कुल खरीद का करीब 55.65 प्रतिशत है। बहादुरगढ़ मंडी में लिफ्टिंग प्रतिशत 84.85 रहा, जबकि आसौदा में यह आंकड़ा 51.35 प्रतिशत दर्ज किया गया।