गुढ़ा मोड पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
गोहाना। मासिक भंडारा सेवादल, गोहाना ने शनिवार को बरोड गुढ़ा मोड़ स्थित सफेदी वाली गली के बाहर भंडारा लगाया। सेवादल के अध्यक्ष नवीन गोयल व राहुल गोयल ने भंडारे की व्यवस्था की। आयोजन समिति में रविंद्र गोयल, प्रदीप शर्मा, गुनीत धीमान, मोहित मित्तल, पीयूष मित्तल, राजेंद्र गगंजा, टिंकू जांगड़ा, विकास जांगरा व गौतम जांगड़ा शामिल रहे। संवाद