फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका हत्याकांड : आरोपी बोला संग रहने की जिद में ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कनाडा पढऩे गई छात्रा को वापस भारत बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी ने कुबूला है कि वह उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। वह युवती को अपने परिवार से अलग रखना चाहता था। इसी जिद में उसने वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार को आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे दोबारा से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस उससे युवती का लैपटॉप व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

मूलरूप से रोहतक के गांव बालंद की निवासी मोनिका (22) वर्ष 2017 में गुमड़ गांव में अपनी मौसी रोशनी के पास पढऩे आई थी। बाद में मोनिका कनाडा पढऩे के लिए गई तो गांव गुमड़ के सुनील ने उसे वापस बुलाकर उससे आर्य समाज मंदिर, गाजियाबाद में शादी कर ली थी। बाद में उसकी जून, 2022 में हत्या कर शव को गढ़ी झझारा रोड स्थित फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दबवा दिया था। मामले में सीआईए-2 भिवानी की टीम को खुलासा किया था। आरोपी सुनील ने रिमांड के दौरान अब बताया है कि मोनिका उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। वह उसे दूसरे घर में रखने पर अड़ा था। मोनिका ने उस पर पत्नी सोनिया को छोडऩे का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। लगातार जिद करने के चलते उसने गोली मारकर मोनिका की हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा करने वाली सीआईए की टीम ने आरोपी को दस दिन के रिमांड पर ले रखा था। मंगलवार को रिमांड पूरा होने पर उसे अदालत में पेश किया, जहां उसका रिमांड तीन दिन बढ़वाया गया है। अब उससे युवती का का पासपोर्ट, लैपटॉप, सोने की अंगूठी, कपड़ों से भरे बैग, सोने की चेन बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस उससे वारदात में प्रयुक्त हथियार व कार को पहले ही बरामद कर चुकी है।
परिजन सीआईए-2 से मिलने भिवानी पहुंचे
मोनिका के परिजन मंगलवार को भिवानी सीआईए-2 इंचार्ज से मिलने पहुंचे। मोनिका के पिता भूपेंद्र, मां नीलम, मौसी के लडक़े प्रदीप, विकास, मंजीत व मौसी रोशनी ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले में अन्य की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने को कहा। सीआईए प्रभारी ने उन्हें गहनता से जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आज पुलिस आयुक्त से मिलेंगे परिजन
मोनिका के मौसेरे भाई प्रदीप ने बताया कि उन्होंने सीआईए 2 पुलिस को जिन संदिग्ध व्यक्तियों के नाम शिकायत में दिए हैं उनसे उन्हें जान का खतरा है। जिसके चलते वह बुधवार को पुलिस आयुक्त से मिल कर सुरक्षा की मांग करेंगे।
विज्ञापन

हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी का रिमांड तीन दिन बढ़वाया गया है। मामले में लगातार सुबूत जुटाए जा रहे है। हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-2 भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें