फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने व उसके परिवार के सदस्यों के साथ गालीगलौज करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने मामले की शिकायत थाना बड़ी पुलिस को दी है। जिसमें बताया कि उनके गांव का मोहित 24 फरवरी को शराब के नशे में उसके भाई के मकान में घुस आया और उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। उनकी पत्नी के चिल्लाने पर घर में मौजूद महिलाओं ने मोहित को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान वह भतीजे संग घर पहुंचे तो मोहित उनके साथ गाली गलौज करने लगा। जिस पर उन्होंने मोहित को घर से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद मोहित व उनके पिता कृष्ण भी उनके घर के बाहर आकर गालियां देने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत डायल 112 पर की तो दोनों भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें