फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहर में डूबे मोहित का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Mon, 04 May 2026 07:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। आहुलाना नहर में नहाने के दौरान डूबे गांव बिलंदपुर के 23 वर्षीय मोहित का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। पुलिस व गोताखोर नहर में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। मोहित अपने साथियों संजू, गोलू, साहिल, अशोक और प्रदीप के साथ नहर में नहाने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। इससे वह डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी खुबडू झाल की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। दूसरे दिन दिन देर शाम तक चली तलाश में युवक का कोई पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें