फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अलग-अलग स्थानों पर दो श्रमिकों के मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से झपटमार दो श्रमिकों के मोबाइल छीन ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर थाना कुंडली पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के न्यूहरी निवासी राकेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर लघुशंका के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए। दूसरे मामले में झपटमार कंपनी से लौट रहे बिल्लू का मोबाइल छीन ले गए। कुंडली निवासी बिल्लू ने बताया कि वह अपने भाई के साथ कंपनी से घर आ रहे थे। जब निफ्टम चौक के पास पहुंचे तो बाइक सवार युवक हाथ से मोबाइल झपट ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें