फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चैंबर का शटर तोड़ की मोबाइल और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। तहसील कैंपस में चोर चैंबर का शटर तोड़कर अंदर रखा मोबाइल और नकदी चोरी कर ले गए। गांव थाना खुर्द निवासी अंकित ने बताया कि वह तहसील कैंपस स्थित अधिवक्ता मंदीप देव के चैंबर में काम करते हैं। 17 सितंबर की रात चोरों ने चैंबर को निशाना बनाया, अगली सुबह जब वह तहसील पहुंचें और शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने मोबाइल व कुछ नकदी चुराई हुई थी। अंकित का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उनके चैंबर में चोरी हुई थी। खरखौदा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें